डा. राजीव बिन्दल ने अधीशाषी अभियन्ता, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने अधीशाषी अभियन्ता, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग सिरमौर को पत्र लिखा जिसके मुख्य अंश इस प्रकार है
मैं आपके समक्ष महत्वपूर्ण विषय रख रहा हूँ और आप से आशा करता हूँ कि कार्य को जनहित में शीघ्र करवाया जाएगा ।
पिछले कुछ दिनों से नाहन नगर में पेयजल की भारी किल्लत हो रही है । कुछ मौहल्लों में 8-10 दिनों से पीने का पानी नहीं आया है । जिससे स्थिती और भी गंभीर हो गई है । मैं लगातार आपसे व अन्य अधिकारियों से बार-बार समस्या से अवगत करवाते हुए समाधान के लिए कह रहा हूँ परन्तु सरकार की लचर कार्य प्रणाली के कारण नाहन नगर की जनता को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण लोगों को पीने के पानी से वंछित रहना पड़ रहा है ।
महोदय नाहन नगर में जितना पेयजल उपलब्ध है उस जल का वितरण सही प्रकार से ना होने के कारण भी समस्या बढ़ रही है। विधायक निधि के अंतर्गत बने नए टयूबवैल से 2 लाख लीटर से अधिक पीने का पानी प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है और खैरी पेयजल योजना में नई मोटर और पम्प लगाए जाने के बावजूद भी पम्पिंग का बन्द होना गम्भीर विषय है ।
महोदय हमे इस पानी की समस्या का समाधान शीघ्र चाहिए अन्यथा हम आन्दोलन के अन्य तरीकों पर उतरने को मजबूर होगें ।
अतः आपसे अनुरोध है कि इस कार्यलय को सूचित करते हुए उक्त कार्य को जनहित में तुरन्त करवाने की कृपा करें।
शुभकामना सहित।
डा0 राजीव बिंदल
Gallery Section






























































