नाहन विधानसभा क्षेत्र की सत्ता परिवर्तन यात्रा

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन विधानसभा क्षेत्र की सत्ता परिवर्तन यात्रा कौलांवाला भूड पंचायत में दूसरे दिन गांव भुड्डा, हरिजन बस्ती, गांव कौलांवाला भूड, गांव बेरी वाला, गुज्जर बस्ती, गांव देवीवाला, रिगड़वाला में सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डा0 राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमार्ग से गांव नेरो एवं कोटड़ी के लिए सड़क बनाना प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना में शामिल है । माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने व्यक्तिगत् पत्र लिखा कि प्रधानमन्त्री सड़क योजनाओं की डी.पी.आर. 31 दिसम्बर 2016 तक भिजवा दी जाऐ ताकि इसका धन प्रदेश सरकार को दिया जा सके । इस सड़क एवं पुल की डी.पी.आर. बनाने के कलिए विभाग के चक्कर काटते रहे परन्तु आज तक यह मसौदा प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को धन की उपलब्ध्ता के लिए नहीं भेजा है । जिसके कारण ग्रामीण लोग सड़कों से महरूम है ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि कौंलावाला भूड के इलाके की सड़क मुख्यमार्ग से नीमवाली, कोटडी से नेरों से नीमवाली व ढ़ांगवाला सड़क निर्माण एवं सुधार की ड़ीपीआर भी अभी तक विभाग ने नहीं बनाई है । इसी प्रकार हमने भारी प्रयासों से लवासा चौकी से कौलांवाला भूड-नारायणगढ़ को नैश्नल हाईवे घोषित करवाया है । उसकी डी.पी.आर. ऐस्टिमेटस आदी भी केन्द्र सरकार को प्रदेश की सरकार द्वारा नहीं भेजी गई है । उपरोक्त सभी सड़कों के निर्माण से इलाके का बहुमुखी विकास होगा ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कों की दुर्दशा हो गई है । अनेक स्थानों पर वाहनों की आवाजाही बन्द हो गई है । मरीजों को भी इन स्थानों से निकालना कठिन हो गया है परन्तु सरकार एवं कांग्रेस का संगठन आपस में लडने में लगा है । सड़के-बिजली-पानी बहाल करने की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है ।

गत् वर्ष बरसात के दौरान जिन किसानों की जमीनें बह गई थी, जिन ग्रामीण लोगों के घर टूट गए थे, आज तक उन्हें राहत् नहीं मिली है और अगली बरसात का नुकसान शुरू हो गया है।

डा0 बिन्दल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता की समस्याओं की प्रति गम्भीर नही है यदि सरकार काम करने वाली होती तो उपरोक्त सभी कार्य पूरे किए जा सकते थे क्योंकि इन कार्यों में प्रदेश सरकार का कोई पैसा नहीं लगाना है ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को न गुडिया का, न उनके परिवार वालों का दर्द नजर आता है, ना उन्हें बलात्कार व हत्या पर अफसोस, ना उन्हें ग्रामीण लोगों के बिजली पानी सड़क की चिन्ता है, चिन्ता है तो केवल राजनिति की चिन्ता है ।

डा0 बिन्दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी व सरकार दोनो ने पांच साल आपसी लड़ाई में बिताऐ और आज भी कांग्रेस व सरकार का घमासान चरम सीमा पर है, जनता त्रस्त है । ऐसे में सत्ता परिवर्तन ही एक मात्र इलाज है ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top