शोक संदेश: पूर्व मंत्री ठाकुर कुंज लाल जी का निधन
ठाकुर कुंज लाल जी के देहान्त से पार्टी ने एक बहुत बड़ा स्तम्भ खो दिया है तथा उनकी क्षति की पूर्ति करना कठिन होगा ।
Main Photo Section
Main Content Section
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर कुंज लाल जी के देहांत का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने जिला कुल्लू के कनियाल स्थित अपने घर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कुंज लाल जी बीमार चल रहे थे।
ठाकुर कुंज लाल जी दो बार हिमाचल प्रांत के मंत्री रहने के अलावा पहली बार 1977 में विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। ठाकुर कुंज लाल जी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे और आरएसएस में पंजाब, जम्मू काश्मीर और हिमाचल में प्रचारक की भूमिका निभाई। 1944 से आरएसएस से जुडे़ थे।
ठाकुर कुंज लाल जी के देहान्त से पार्टी ने एक बहुत बड़ा स्तम्भ खो दिया है तथा उनकी क्षति की पूर्ति करना कठिन होगा. हम शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे व उनके परिवार को इस दुःख सहने की शक्ति दे।
Gallery Section






























































