सिरमौर में पिछड़ेपन के कांग्रेस जिम्मेदार
जो लोग सिरमौर पर चालीस सालों तक राज करते रहे, सिरमौर के पिछडेपन के लिए जो जुम्मेवार हैं। जिन्हें जनता ने अब हरा कर घर बैठा दिया है, वह अख्बारों की सुर्खियों में रहने के लिए जनता को गुमराह करना बन्द करें।
Main Photo Section
Main Content Section
जो लोग सिरमौर पर चालीस सालों तक राज करते रहे, सिरमौर के पिछडेपन के लिए जो जुम्मेवार हैं। जिन्हें जनता ने अब हरा कर घर बैठा दिया है, वह अख्बारों की सुर्खियों में रहने के लिए जनता को गुमराह करना बन्द करें।
आज़ादी से आज तक सिरमौर जिला पर कांग्रेस पार्टी का ही राज रहा, यदि प्रदेश में थोडे समय के लिए सरकार बदली भी परन्तु सिरमौर जिला में विधायक लगभग कांग्रेस के ही रहे और सिरमौर फिर भी प्रदेश के पिछडे जिलों में सबसे नीचे आता है तो इसका अपयश सीधा-सीधा कांग्रेस पार्टी को जाता है ।
आज यदि सिरमौर शिक्षा में पिछडा है, सड़कों में पिछड़ा है, स्वास्थ्य में पिछडा है, प्रतिव्यक्ति आय में पिछडा है, तो कांग्रेस पार्टी को उसका पूरा यश भी अपने उपर लेना चाहिए ।