आईसीयू का दोबारा उद्घाटन होना अपने आप में जनता के साथ एक मजाक है

माननीय स्वास्थ्य मन्त्री ठाकुर कौल सिंह जी नाहन में सिरमौर में पधारे, जनता को उनके आने पर बहुत सी उम्मीदें थी परन्तु उन्होनें अपनी बात को घुमा फिराकर प्रस्तुत किया 

Main Photo Section

Main Content Section

माननीय स्वास्थ्य मन्त्री ठाकुर कौल सिंह जी नाहन में सिरमौर में पधारे, जनता को उनके आने पर बहुत सी उम्मीदें थी परन्तु उन्होनें अपनी बात को घुमा फिराकर प्रस्तुत किया

आईसीयू का दोबारा उद्घाटन होना अपने आप में जनता के साथ एक मजाक है

नए ओपीडी भवन के लिए पूर्व सरकार के दौरान सात करोड रू0 दिए गए थे कार्य प्रारम्भ हुआ था, वह पूर्ण भी हो गया है, उसका उद्घाटन करना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है

पांवटा साहिब की सीटी स्कैन का शुभारम्भ वास्तव में सरकारी सीटी स्कैन नहीं है वह पीपीपी मोड में पूर्व सरकार द्वारा लगाई जा रही मशीन का उद्घाटन है, कोई नई देन नहीं है जबकि 100 बैड के नए हस्पताल भवन को लटकाया जा रहा है

ठाकुर साहब के आने से पूर्व यह आशा थी कि विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे परन्तु ऐसा नहीं हुआ

नाहन में मैडिकल कालेज खुले इसका पहले दिन से स्वागत किया गया है परन्तु लोकसभा चुनाव के दौरान जब पूर्व कांग्रेस सरकार अपनी आखरी सांसे गिन रही थी, बजट पारित हो चुका था उसके बाद तीन मैडीकल कालेज की घोषणा मात्र एक कागज का टुकडा था जिसमें पूर्व सरकार द्वारा धन का प्रावधान नहीं किया गया था नाहन सिरमौर की जनता की और से हम श्री नरेन्द्र मोदी जी श्री डा0 हर्षवर्धन जी का धन्यवाद करते हैं जिन्होनें इस मैडीकल कालेज के लिए स्वीकृति प्रदान की धन का प्रावधान किया

ठाकुर कौल सिंह जी को वर्तमान केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करना चाहिए जिन्होनें श्री प्रेम कुमार धूमल के कहने पर तीनो मैडीकल कालेज को धन उपलब्ध कराया इस कालेज के लिए तुरन्त भूमि का फोरेस्ट केस क्लीयर करवाकर उपलब्ध कराई जानी चाहिए अन्यथा यह मैडीकल कालेज भी डिग्री कालेज की राह पर चल पड़ेगा 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top