एमबीबीएस की 200 सीटों के लिए एमसीआई का आभार: डा. बिन्दल
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने हिमाचल प्रदेश के दोनों मेड़िकल कालेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों की एमसीआई द्वारा सिफारिश करने का स्वागत किया है।
डा. बिन्दल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री ड़ा. हर्ष वर्घन और एमसीआई का भी धन्यवाद जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों का भी धन्यवाद किया जिनके द्वारा इस विषय को जोर-शोर से केन्द्र सरकार के साथ उठाने व प्रदेश के हितों की जोरदार पैरवी करने से यह सम्भव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय रहते हुए एमसीआई के मापदण्ड़ो को पूरा करने के लिए समय पर पर्याप्त प्रयत्न किए जाते और यदि एमसीआई की निरिक्षण टीम ने जो मापदण्ड़ निर्धारित किए है अगर प्रदेश सरकार उन्हें गम्भीरता से लेती तो यह स्थिति ही पैदा न होती ।
आशा है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश सरकार ऐसी लापरवाही दुबारा नहीं करेगी और हिमाचल के दोनों मेडिकल कॉलेजों के आधारभूत ढांचे को एमसीआई के मापदंडों के अनुरूप ठीक से रखेगी।
Gallery Section






























































