कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन में कांग्रेस को छोड़ कर आज दिन में दूसरी बार कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है । आज सुबह ही जमटा के युवा नेता ने भाजपा का दामन थामा और दोपहर होते-होते नाहन के श्री असलम खान नाहन कांग्रेस के फाईनैंस सैक्टरी, आस्था सोसाईटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी और धारटीधर के युवा कांग्रेस मिडिया प्रभारी श्री धर्मसिंह ने अपने सभी साथियों के साथ भाजपा पार्टी में विश्वास दिखाया है ।
श्री असलम खान ने कहा कि उन्हें भाजपा परिवार में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, मफिया राज चरम सीमा पर पहुॅच चुका है । प्रदेश के मुख्यमन्त्री स्वयं भ्रष्टाचार के मामले पर बेल पर चल रहे है ।
उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, बहन-बेटियॉ प्रदेश में असुरक्षित है और प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार के मामले में अपने आप को बचाने के लिए रोज कोर्ट और वकीलों के चक्कर काट रहे है ।
उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा में आज अगर किसी विधायक ने जनता की आवज बन कर विकास को मुद्दा बनाया है तो वह केवल डा0 राजीव बिन्दल ही है । उन्होने कहा कि डा0 राजीव बिन्दल जी के नेतृत्व में ही नाहन का विकास हो सकता है अतः उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य श्री मनीश चौहान, मण्डल महासचिव श्री विशाल तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष श्री फजलू रहमान, सैनवाला से श्री रणबीर राणा, पूर्व प्रधान श्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, आदी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
Gallery Section






























































