कांग्रेस को नरेन्द्र मोदी नाम का फोबिया हो गया है
कांग्रेस के कुछ नेताओं को श्री नरेन्द्र मादी जी के नाम का फोबिया सा हो गया है। उन्हें सोते-जागते, उठते-बैठते मोदी जी का भय सताता रहता है । उसी भय से ग्रसित हो कर ये लोग आधारहीन ब्यान देने में लगे हैं ।
Main Photo Section
Main Content Section
कांग्रेस के कुछ नेताओं को श्री नरेन्द्र मादी जी के नाम का फोबिया सा हो गया है। उन्हें सोते-जागते, उठते-बैठते मोदी जी का भय सताता रहता है । उसी भय से ग्रसित हो कर ये लोग आधारहीन ब्यान देने में लगे हैं ।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सन् 1947 में देश की आज़ादी से लेकर आज तक 90 प्रतिशत समय देश में कांग्रेस की या कांग्रेस समर्थित सरकारें रही। यदि इन 58 वर्षों का हिसाब लगाऐं तो देश में ईक्कीस हजार एक सौ सत्तर (21,170) दिन कांग्रेस ने मिस-रूल किया है । 60 सालों में दुनिया के देश भारत के बहुत आगे निकल गए और भारत कांग्रेस की गलत नितियों के कारण दुनिया में पिछड गया है।
इक्कीस हजार एक सौ सत्तर (21,170) दिन राज करने वाले लोग मोदी राज के सौ दिन का हिसाब मांग रहें है। यह बुद्धि का दिवालियापन ही कहा जाएगा ।
भारत देश जो कांग्रेस राज में मूर्छा में चला गया था वह देश मूर्छा से बाहर आने लगा है, देश को सही दिशा मिलने लगी है, देश के प्रत्येक व्यक्ति का विश्वास बढने लगा है। मोदी जी ने देश से 60 महीने का कार्यकाल मांगा है और 60 महीने में देश बेहतरीन राह पर चल पडेगा ।
Gallery Section