डा. बिन्दल का पत्र, हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव के नाम
Main Photo Section
Main Content Section
श्री पी. मित्रा जी
प्रधान सचिव हि0 प्र0 सरकार
शिमला सचिवालय हि0 प्र0 ।
माननीय, श्री मित्रा साहाब
नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनेक गम्भीर समस्याओं को पिछले 1½ वर्षों से मैं लगातार आवाज उठाता आया हूँ ।
नाहन की पेयजल समस्या, ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या, पुलों एवं सड़कों का निर्माण, डिग्री कालेज व अन्य भवनों का निर्माण और अन्य विकास के कार्यों के समबन्ध में प्रदेश सरकार से विधानसभा में, प्लानिंग की बैठक में, विभागीय स्तरों पर मामलों को उठाने के बावजूद आशातीत प्रगति ना होना दुःख का विषय है ।
हमने सैंकडों – हजारों लोगों के साथ इन मुद्दों को लेकर अनेक बार संर्घष किया है परन्तु परिणामों का अपेक्षा अनुरूप ना आना जनहित के खिलाफ है । विगत वर्ष भारी बरसात के कारण किसानों का, सड़कों का, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का भारी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई भी अभी तक नहीं हुई है ।
माननीय महोदय जन समस्याओं को लेकर मैं 12-13-14-जून-2014 को बड़ा चौंक नाहन में अनशन पर बैठ रहा हूँ । इस अनशन के माध्यम से हमारी अपेक्षा है कि सरकार व सरकारी अधिकारी जागृत होकर जन समस्याओं को अविलम्ब निपटाऐं ।
12 जून, 2014 प्रातः 10 बजे से लेकर 14 जून, 2014 दोपहर तक किया जाने वाला अनशन लोकतान्त्रिक मर्यादाओं में रहते हुए सरकार आगाह करने का प्रयास है कि जनता के कार्यों को अंजाम देना ही पडे़गा ।
हम बेहतर परिणामों की आशा करते हैं ।
धन्यवाद सहित ।
(डा0 राजीव बिन्दल)
Gallery Section






























































