Loading Title...
डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन भाजपा के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त जिलाधीश का घेराव किया। नाहन विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। प्रशासन सो रहा और जनता पानी के लिए तरस रही है।
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नाहन भाजपा के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त जिलाधीश का घेराव किया। नाहन विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। प्रशासन सो रहा और जनता पानी के लिए तरस रही है। अनेक बार मांग की के पानी की सप्प्लाई टैंकरों के माध्यम से की जाये लेकिन प्रशासन कांग्रेस के नेताओं के कहने पर लोगो को पानी नहीं दे रहे है !
डा. बिन्दल ने कहा कि प्रभु की कृपा से बन्कुवाला में पानी निकला है लेकिन प्रशासन वहां पर बिजली नहीं लगाना चाहता और उस पानी को उठा कर नाहन की जनता को नहीं देना चाहता और उन्हें इस पानी को नाहन की जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के नेताओं द्वारा रोका जा रहा है क्योंकि अगर नाहन की जनता को पानी मिल जायेगा तो कांग्रेस को राजनीती के लिए मुद्दा नहीं मिलेगा!
प्रशासन को 27-05-2016 तक का समय दिया है यदि नाहन की जनता को बन्कुवाला का पानी नहीं मिला, नाहन विधान सभा के सभी खराब हैंडपंप ठीक नहीं हुए, नाहन विधानसभा की सुखी योजनायों में पानी टैंकरों के माध्यम से नहीं दिया गया और नाहन विधानसभा में लगने वाले सभी हैंडपंप नहीं लगाये गये तो 28-05-2016 को उपायुक्त कार्यालय में पुनरू धरना दिया जायेगा !



































































