डा. राजीव बिन्दल का एक पत्र परिवहन मंत्री के नाम

Main Photo Section

Main Content Section

माननीय बाली साहब,

सादर प्रणाम् !

विषयः बस अड्डा नाहन व क्षेत्रयी प्रबन्धक कार्यालय नाहन के खस्ता हाल ।

महोदय,

नाहन बस अड्डा पूरी तरह अस्त व्यस्त है । पूरा अड्डा टूटा फुटा है । शौचालय बदहाल है । व्यवस्था चरमराई है। जनता को सुविधा के नाम पर असुविधा एवं खर्चा ही मिल रहा है। महोदय इनका कारण है कि कुछ ड्राईवर, कण्डक्टर व टैक्नीशियन जिन्हें अपना-अपना काम करना चाहिए वह अड्डा प्रभारी एवं कार्यालय प्रभारी बनकर जनता को एवं विभाग को चूना लगा रहे है। महोदय यदि बस अड्डा प्रभारी इन्सपैक्टर की बजाए कण्डक्टर लगाएगे तो क्या परिणाम् आ सकते है ।

महोदय हम आशा करते हैं कि आपके नेतृत्व में यह तुरन्त ठीक होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त कार्य को जनहित में शीघ्र करवाने की कृपा करें।

धन्यवाद सहित ।

(डा0 राजीव बिन्दल)

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top