नावणी जमटा पंचायत के श्री संजीव कुमार, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री योगेन्द्र सिंह भाजपा परिवार में शामिल
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन विधानसभा क्षेत्र की नावणी जमटा पंचायत के श्री संजीव कुमार, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री योगेन्द्र सिंह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने अपने साथीयों के साथ भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर विकासकारी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है और अपने सभी साथियों के साथ भाजपा पार्टी में विश्वास दिखाया है ।
श्री संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें भाजपा परिवार में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार का मुखिया ही जब भ्रष्टाचार के मामले में रोज कोर्ट और वकीलों के चक्कर काट रहा है तो कांग्रेस पार्टी का तो क्या हाल होगा इसका अन्दाज भी नहीं लगाया जा सकता ।
उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा में डा0 राजीव बिन्दल के नेतृत्व में ही नाहन का विकास हो सकता है अतः उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया । उन्होने कहा कि वह भाजपा परिवार को बढ़ाने का प्रयास सदैव करते रहेंगे और भाजपा के प्रत्येक सदस्य के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे रहेंगे ।
इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य श्री मनीश चौहान, पंचायत समिति अध्यक्षा श्रीमति कविता चौहान, जिला भाजपा के सचिव श्री प्रताप ठाकुर पूर्व प्रधान श्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, आदी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
Gallery Section






























































