नाहन की पेयजल और दूसरी समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेवारः डा. बिन्दल

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है, तीसरे दिन पानी महज 10 – 15 मिनट के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है । कई वार्डों और मौहल्लों में तो सप्ताह-सप्ताह पानी नहीं मिल रहा है, सड़कों की हालत दयनीय है और कांग्रेस के नेता कह रहें हैं उन्होनें 1993-94 में ही सभी डी0 पी0 आर0 बनवा ली थी ।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है, तीसरे दिन पानी महज 10 – 15 मिनट के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है । कई वार्डों और मौहल्लों में तो सप्ताह-सप्ताह पानी नहीं मिल रहा है, सड़कों की हालत दयनीय है और कांग्रेस के नेता कह रहें हैं उन्होनें 1993-94 में ही सभी डी0 पी0 आर0 बनवा ली थी ।

यदि कांग्रेस ने पिछले साठ वर्षों में नाहन एवं सिरमौर का विकास करवाया है तो यह क्षेत्र देश के सबसे पिछडे जिले में शामिल क्यों है ? मुख्यमन्त्री के आगमन पर शहर की सड़कों की मिट्टी से भराई एवं लीपा पोती क्यों कर अपने कर्तव्य की सही तस्वीर कांग्रेस ने जनता को दिखा दी है ।

इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, इन नेताओं को चाहिए की अतिशीघ्र बजट उपलब्ध करवा कर जनता को पानी, सड़कें, पुल जैसी बुनीयादी सुवीधाऐं दिलाऐं और महज ब्यान बाजी के बहकावे में जनता को गुमराह ना करें ।

डा. बिन्दल ने कहा कि जनता सच्चाई जानती है व भली भान्ती वाकिफ है कि विकास के नाम पर सिरमौर के साथ सदैव कांग्रेसीयों द्वारा पक्षपात किया गया गया है, यहॉ के कांग्रेसी नेताओं द्वारा यह ब्यानबाजी की जा रही है कि सिरमौर का बहुत विकास हो गया है जबकि कांग्रेसीयों ने तो हमेशा यहॉ के लिए बजट लाने में असर्मथता दिखाई है ।

आज भी लोग धरने एवं प्रदर्शन कर रहे हैं महज पीने के पानी के लिए जबकि सावन के अन्धों को सब हरा ही हरा नजर आ रहा है ।

उन्होंने कहा कि यदि नाहन एवं जिला सिरमौर के कांग्रेसी नेताआंें ने यहॉ विकास कराने बारे सच्चे मन से काम किया होता तो यह दिन देखने को नहीं मिलते ।

हम कांग्रेसी नेताओं का सम्मान करते हैं परन्तु वह केवल बयान बाजी ना करें और धरातल पर जनता के लिए कार्य करें । प्रदेश में उनकी सरकार है तो वह जनता के हित के लिए सरकार से डी0 पी0 आर0 को स्वीकृत कराकर उसके लिए धन का प्रावधान करवाऐं ।हम कांग्रेसी नेताओं का सम्मान करते हैं परन्तु वह केवल बयान बाजी ना करें और धरातल पर जनता के लिए कार्य करें प्रदेश में उनकी सरकार है तो वह जनता के हित के लिए सरकार से डी0 पी0 आर0 को स्वीकृत कराकर उसके लिए धन का प्रावधान करवाऐं 

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top