भाजपा परिवार में आकर गर्व महसूस हो रहा है

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन विधानसभा क्षेत्र की सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान कौलांवाला भूड पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी, रत्तन सिंह, मनोज कुमार, जीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि ने अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा ।

भाजपा में शामिल सभी साथियों का भाजपा परिवार में अभिनन्दन किया, स्वागत् किया ।

भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों ने कहा कि भाजपा परिवार में आकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है और उन्होंने अपने पूरे जीवन में डा0 राजीव बिन्दल जैसा विधायक व नेता नहीं देखा है।

 पहले के विधायक केवल वोट मांगने आते थे परन्तु डा0 राजीव बिन्दल ने हमारे सुख-दुःख में में हमारा हमेशा साथ दिया है। डा0 राजीव बिन्दल की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है।

 सभी नेताओं ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी कांग्रेस पार्टी ने सदा से की है और नाहन को और जिला सिरमौर को सदैव पिछड़ा हुआ रखा है परन्तु अब नाहन को और सिरमौर को डा0 राजीव बिन्दल जैसा मजबूत नेता मिला है जिनके प्रभाव से नाहन विधानसभा का और सिरमौर का विकास अवश्य होगा ।

 सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि वह आने वाले समय में जीजान से डा0 राजीव बिन्दल को नाहन से विधायक बनाने में लगेंगे और हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करेंगे ।

 इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य श्री विनय कुमार, पंचायत की प्रधान श्रीमति सुनीता, पूर्व प्रधान श्री प्रेमपाल, जिला सचिव श्री प्रताप ठाकुर उप प्रधान श्री प्यारे मोहन, श्री अमन ठाकुर, श्री फजलू रहमान, श्री महेन्द्र ठाकुर, श्री गोवर्धल गोलु, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top