हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता यह भूल जाते है
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता यह भूल जाते है कि पिछले 618 दिनों में केवल राजनैतिक विरोधियों पर और पंचायत प्रधानों पर झूठे केस बनाने के अतिरिक्त कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया है ।
Main Photo Section
Main Content Section
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता यह भूल जाते है कि पिछले 618 दिनों में केवल राजनैतिक विरोधियों पर और पंचायत प्रधानों पर झूठे केस बनाने के अतिरिक्त कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया है ।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार व मुख्यमन्त्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त है व जनता वर्षा की मार से, सरकार की मार से, बेरोजगारी के मार से, सड़कों की बदहाली से पूरी तरह त्रस्त है ।
जिस सरकार के मन्त्री आऐ दिन त्याग पत्र देते है, जिस सरकार के अधिकारी हर रात बदले जाते है, जिस सरकार के कर्मवारियों पर स्थानन्त्रण की तलवार लटकी है, वह सरकार केन्द्र की सरकार के 100 दिन का हिसाब पूछती है तो उसका अर्थ दुनिया को समझ में आता है ।
डा0 मनमोहन जी के सरकार से खाली हाथ लोटने वाले मुख्यमन्त्री और मन्त्रीगण अब केन्द्र की मोदी सरकार से आऐ दिन नई सौगात प्राप्त करते है और हिमाचल में आकर उन पर अपना ठप्पा लगा कर बेचने की कोशिश करते है । वह भूल रहें हैं कि जनता सब जानती है ।
आदरणीय मुख्यमन्त्री महोदय से अनुरोध है कि कृपया बाढ से पीडित लोगों को राहत पहुंचायिये – लोगो के घर, पुश–शालाऐं, जमीने समाप्त हो गई और राहत के नाम पर उन्हें सरकारी दफतरों से फटकारें मिल रही है । अखबारी घोषणाऐं बन्द करके राहत पहुँचाने का काम करें अन्याथ जनता एक बार और धूल चटाने का मन बना चुकी है ।
Gallery Section






























































