10 वर्षों से प्रधानमंत्री देश नहीं चला रहा बल्कि एक परिवार देश चला रहा हैः डा. बिन्दल
डा. बिन्दल ने कहा कि संजय बारू ने अपनी किताब में लिखा है कि प्रधानमंत्री जो बोलते थे उसे नजर अंदाज किया जाता था और गांधी व वाढरा परिवार के साथ निष्ठा रखने वालों को ही सरकार तवज्जो देती थी ।
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाईजर रहे श्री संजय बारू द्वारा लिखित किताब में हुए खुलासे से अब यह सिद्ध हो गया है कि पिछले 10 वर्ष से भारत को, जनता द्वारा चुने प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल और सांसद नहीं चला रहे थे बल्कि एक “विशेष” परिवार के चंद सदस्य चला रहे थे.
डा. बिन्दल ने कहा कि संजय बारू ने अपनी किताब में लिखा है कि प्रधानमंत्री जो बोलते थे उसे नजर अंदाज किया जाता था और गांधी व वाढरा परिवार के साथ निष्ठा रखने वालों को ही सरकार तवज्जो देती थी. कई मुददे जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े थे, उन पर भी सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट की चलती थी, प्रधानमंत्री और सांसदों की नहीं।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार इस प्रकार प्रधानमंत्री पद की गरिमा को धरातल तक पहुंचाया गया तथा एक एक्सटरा कांस्टिच्यूशनल अथारिटी सरकार चलाती रही। श्री संजय बारू की किताब में यह भी लिखा गया है कि कैबिनेट के सारे निर्णय सोनिया-राहुल प्रियंका और रॉबर्ट के कहने पर होते थे तथा बदले जाते थे। जहां क्रेडिट लेने की बात आती थी तो वहां श्रीमती सोनिया गांधी व श्री राहुल गांधी को दिया जाता था यदि कहीं सरकार की फजीहत होती थी तो उसका दोष प्रधानमंत्री व सरकार पर डाला जाता था।
Gallery Section






























































