कांग्रेस सरकार को रिटायर्ड लोग चला रहे हैं: डा. बिन्दल
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने आरोप लगाया है कि श्री वीरभद्र सिंह जी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को रिटायर्ड लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। एक तरफ प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत लोगों को पुनः रोजगार पर रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 के विधान सभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था परन्तु 18 महीने के शासनकाल के दौरान बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं को ठगा जाता रहा है और युवाओं को रोजगार देने के सम्बन्ध मे प्रदेश सरकार की रोजगार नीति पूरी तरह विफल रही हैं
डा. बिन्दल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज दिया गया था जिसकी अवधि 2013 तक थी जिसको कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने घटाकर 2010 तक कर दिया जिसके कारण हिमाचल में उद्योगों का आना बंद हो गया, और हिमाचल प्रदेश में रोज़गार के नए अवसर पैदा होने बंद हो गए.
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से गहरा सम्बन्ध रहा है। वह हिमाचल प्रदेश की समस्याओं से भली भांति परिचित है। उनके प्रधानमंत्री बनने पर हिमाचल प्रदेश में आर्थिक उन्नति के साथ प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
Gallery Section






























































