कांग्रेस सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास का सूरज डूब गया-डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार में विकास का जो सूरज उदय हुआ था, वह कांग्रेस सरकार बनते ही डूब गया। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र की मात्तर जैसी दूर-दराज और पिछडी पंचायतें कांग्रेस शासन में विकास के लिए तरस गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने यह उदगार आज मंगलवार को बूथ सम्पर्क अभियान के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के मात्तर पंचायत के मात्तर, नलका-समालका, अगड़ीवाला और भगतावाला बूथों के प्रवास के दौरान बूथ मीटिंग में कही।

Main Photo Section

Main Content Section

मात्तर पंचायत के आपदा प्रभावित आज भी सरकार से मिलने वाले मदद का इंतजार कर रहे हैं
डॉ. बिंदल ने कहा कि मात्तर पंचायत का अगड़ीवाला गांव 2025 की भारी बरसात के दौरान सर्वाधिक प्रभावित हुआ, 15 परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर महिनों स्कूल व पंचायत घर में रहने को मजबूर होना पड़ा। इन 15 परिवारों की जमीने चल पड़ी है, धंस गई हैं, मकान टूट गए हैं और इन मकानों में रहना खतरे से खाली नहीं है। प्रभावित परिवार अत्यंत निर्धन है, अनुसूचित जाति व ओबीसी जाति से सम्बन्ध रखते हैं।
आपदा प्रभावितों को न जमीन मिली न कोई राहत
नालका-समालका क्षेत्र के अनेक परिवार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रभावित परिवारों ने जिलाधीश सिरमौर से मिलकर अनेक बार गुजारिश की थी कि इनका जीवन सुरक्षित नहीं है, इन्हें अन्यत्र 5-5 बीघा जमीन दी जाए परन्तु आज महिनों बीत जाने के बाद भी कोई पूछने वाला नहीं है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि आपदा प्रभावित इन परिवारों को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा, नाहन प्रशासन द्वारा कुछ भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
मात्तर पंचायत के पशु औषधालय पर कांग्रेस सरकार ने जड़ दिया ताला
डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि मात्तर गांव की सड़क जहां तक बना दी गई थी, विगत 3 वर्षों में वह सड़क एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। स्कूल का भवन पूरा का पूरा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया, उसका कोई विस्तार नहीं किया गया, न ही कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीएचसी खोली गई। इसी प्रकार नालका-समालका और अगड़ीवाला की सड़कें जहां की तहां खड़ी है। उनमें भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इलाके में एक भी नया स्कूल नहीं खुला, इसके विपरीत किसानों की सेवा के लिए पशु औषधालय खोला गया था उसे भी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार व विधायक ने मिलकर बंद करवा दिया जिसके कारण पशुधन में भारी गिरावट हुई।
पेयजल आपूर्ति में नहीं हुआ इजाफा, पानी के लिए तरस रही है जनता
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पीने के पानी में भी कोई ईजाफा नहीं किया गया। भगतावाला को सड़कों से जोड़ने का अभियान भाजपा सरकार में तेज चलाया गया था उसे भी बंद कर दिया, एक भी नया पुल नहीं लगाया गया। हरिपुर खोल के नाले पर पूर्व भाजपा सरकार के दौरान पैसे देकर पुल निर्माण किया गया जिससे अगड़ीवाला को स्थाई पक्की सड़क से जोड़ा जाना था वह भी बंद कर दिया गया।
डाॅ. बिन्दल ने कहा – “मात्तर पंचायत दूर दराज का क्षेत्र है, सुविधाओं का अभाव है, यहां पर 2017 से 2022 के मध्य विकास की रोशनी खड़ी हुई उसे कांग्रेस ने आते ही बुझा दिया। मात्तर के खोलों, नालका समालका, अगड़ीवाला, भगतीवाला के खोलों में चैनेलाईजेशन की जानी थी, उसका भी कुछ नहीं किया गया.. ¡”

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top