‘‘काम आ गई दीवानगी आपकी, वरना जमाने भर को समझाने हम कहां-कहां जाते..."

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.44.27 (1)

Main Content Section

आदरणीय कंवर अजय बहादुर जी के ब्यान पर प्रत्युत्तर देते हुए डा.राजीव बिन्दल ने कहा कि अजय बहादुर जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं बहुत पुराने नेता हैं, उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने पिछले कल जो #नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास बारे बयान दिया:-

   हमें अच्छा लगा कि उन्होंने माना कि आज सडकें बन रही हैं, पुल बन रहे हैं, सडकों में सुधार हो रहा है। हम धन्यवादी हैं कि उन्होनें हमारी सरकार में हो रहे विकास कार्यों को Endorse किया, स्वीकार किया

कुछ तथ्यों को सही कर देना चाहता हूं।

   नाहन विधानसभा क्षेत्र में 11-12 पुलों पर नहीं 28 से ज्यादा पुलों पर कार्य चल रहा है और अगले वर्ष तक उनमें से अधिकतर पूरे करके जनता को समर्पित कर दिए जाएगें।

    उन्होंने कहा कि #सडकों पर सुधार हो रहा है यह सुधार छोटा-छोटा नहीं है यह अभूतपूर्व है। नाहन-सुरला सडक पर 12 करोड़ रुपये का कार्य चला है, सैनवाला-बर्मापापडी रोड पर 6 करोड रुपये का काम चला है, लवासा-चैंकी-कौलावाला भूड़ रोड पर 8 करोड रुपये का काम चला है।

    मातर-भेडों रोड पर 5 करोड रुपये का काम चला है, नलका सम्भालका रोड पर 5 करोड रुपये का काम चला है। माजरा रोड पर 4 करोड का, टोकियो रोड पर 6 करोड का, प्रदूणी रोड पर 3 करोड का, हम गिनते चले जाएगें, जनता जानती है कि पिछली सरकारों में 1-1 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए चप्पलें घिसवानी पडती थी।

    इन किये जाने वाले विकास कार्यों के बारे कंवर साहब जनता को गलत जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।

    नाहन के विधायक अर्थात डाॅ0 राजीव बिन्दल द्वारा दी गई विधायक प्राथमिकताओं के आधार पर कडे संघर्षों के परिणाम स्वरूप बनाई गई डी.पी.आर. तक स्वीकृत करवा कर धन का प्रावधान कर कार्य को पूर्ण करवाने तक का सारा कार्य हमने अपने हाथों से किया है। इसमें माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी को श्रेय देना #नाहन की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास है।

    सडकों के निर्माण, #पुलों के निर्माण, पेयजल योजनाओं के निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों एवं स्कूल भवनों के निर्माण में जो करोडों रुपये का विकास कार्य हुआ है वह श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी, श्री जयराम ठाकुर जी की सरकार का योगदान है।

    मैं नाहन #विधानसभा क्षेत्र की जनता को बताना चाहूंगा, अभी तो केवल साढे तीन साल की भाजपा सरकार में यह कार्य हो रहे हैं अभी तो शुरूआत है हमें तो इस विकास की लौ को हर घर तक पहुंचाना है। क्यों कि पूर्व की सरकारों ने यह अति आवश्यक कार्य नहीं किए जो हमें करने पड रहे है। काश उन्होनें सडकें, पुल, पेयजल दिया होता तो हम और आगे बढते।

    आदरणीय बडे भाई कंवर साहब ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र जी को भगवान कृष्ण की संज्ञा दे डाली, उनकी श्रद्धा है कि वह राम बनाएं कृष्ण या शिव और ब्रहमा बनाए परन्तु #सवाल तो यह है कि 2012 से पहले भी वे 5 बार मुख्यमंत्री रहे तो न पुल बने न सडकें बनीं और लोग पीने के पानी के लिए त्राही-त्राही करते रहे।

    जमटा नावनी सडक, जमटा कत्याड सडक और धारटी में बन रही अनेकों सडकों का निर्माण अगर पूर्व सरकार ने कर डाला था तो लोग आज तक पैदल क्यों चल रहे थे, आज भी वहाॅ मशीने क्यों लगी हैं।

    जनता ने देखा है कि #धारटी के लोगों को पूर्व सरकारों ने सडकों से महरूम रखा पीने के पानी से महरूम रखा, विगत साढे तीन साल में सड़कों का जाल बिछा है गिरि का जल धारटी में पहुंचा है अब धारटी धीरे-धीरे आगे बढने लगी है।

   मुझे धन्यवाद करना है कंवर साहब का यदि वह सवाल न उठाते तो-

‘‘काम आ गई #दीवानगी आपकी, वरना जमाने भर को समझाने हम कहां-कहां जाते…!’’

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top