कालाअंब में फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) का गेहूं खरीद सेंटर शुरू

Main Photo Section

Main Content Section

आज कालाअंब में फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) का गेहूं खरीद सेंटर शुरू करवाया। जिला सिरमौर में पहला खरीद केन्द्र पांवटा साहिब में शुरू हुआ था और दूसरा खरीद सेंटर आज कालाआम में शुरू करवाया गया है। यहां खरीद के लिए मंडी समिति जिला सिरमौर पूर्ण सहायता एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाएगी व एफसीआई इलाके की सारी गेहूं खरीदेगी।

नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का कोई भी खरीद केन्द्र व अनाज मंडी कार्यरत नहीं थी। यह पहला खरीद केन्द्र पिछले 40-50 सालों में बनाया गया है। यहां का किसान अपनी पैदावार हरियाणा में बेचा करता था जिसे अब लाभ मिलने वाला है। धान की खरीद के लिए भी खरीद सैंटर कालाआम में खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त टोका साहब गुरूद्वारा से गरीब जनता के लिए 120 राशन किटें प्राप्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top