कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि कार्यों सम्बन्धी समीक्षा बैठक
आज नाहन में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि कार्यों सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र में कृषि विभाग के अधीन चल रहे विभिन्न कृषि कार्यों और योजनाओं के बारे में कृषि अधिकारियों के साथ बारीकी से चर्चा की।
Main Photo Section
Main Content Section
आज नाहन में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि कार्यों सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र में कृषि विभाग के अधीन चल रहे विभिन्न कृषि कार्यों और योजनाओं के बारे में कृषि अधिकारियों के साथ बारीकी से चर्चा की।
* हमें खुशी है कि वर्ष 2020-21 में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में किसानों की भूमि को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग द्वारा 225 कुंए व टैंक उपलब्ध करवाए गए हैं, जिस पर लगभग 95 लाख रुपये की धनराशि खर्च करके 900 बीघ भूमि जमीन में सिचाई की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में भी इसी प्रकार का लक्ष्य रखा निर्धारित किया गया है।
* हम आग्रह करते हैं कि जो भी किसान अपनी भूमि में कुंआ लगाना चाहेंगे उनके लिए हमारी सरकार पूरा सहयोग करेगी और प्रति किसान 70 हजार रुपये कुंऐ में सबसिडी देने का प्रावधान है।
* हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, गरीब किसानों के खाते में दो–दो हजार रुपये की तीन किश्तें नरेन्द्र मोदी सरकार के माध्यम से डाले जा रहे हैं।
* हमारे नाहन विधानसभा क्षेत्र का छोटा, और गरीब किसान कृषि उत्पाद बढ़ा कर अपनी रोजी–रोटी कमा सके इस दिशा में प्रयास जारी हैं। किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए।
* उप निदेशक कृषि श्री पवन शर्मा, आत्मा परियोजना के परियोजना अधिकारी श्री साहब सिहं, कृषि विकास अधिकारी उपेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
– डा. राजीव बिन्दल































































