कोलर में नये पटवार सर्कल भवन का उदघाटन

डा. राजीव बिन्दल मंगलवार को एक दिवसीय कोलर पंचायत प्रवास पर रहो। इस मौके पर कोलर में नये पटवार सर्कल भवन का उदघाटन किया। आज ही विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं-2022 के तहत दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ भी किया।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल मंगलवार को एक दिवसीय कोलर पंचायत प्रवास पर रहो। इस मौके पर कोलर में नये पटवार सर्कल भवन का उदघाटन किया। आज ही विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं-2022 के तहत दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ भी किया।

खेलकूद प्रतियोगिता में कोलर, हरिपुरखोल, धौलाकुंआ, माजरा, सैनवाला मुबारिकपुर, रामपुर माजरी, पड़दूनी, फतेहपुर, पल्होड़ी, मेलियों क्यारदा और मिश्रवाला सहित 12 पंचायतों की टीमें क्रिकेट, कबडडी, और कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं।

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा किया गया है। 

सिरमौर जिला का खेल गतिविधियों में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत ही शानदार रिकार्ड रहा है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास में शानदार कार्य हुए हैं।

नाहन में जहां शानदार इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया वहीं पांवटा में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जा रहा हैं। 

ग्रामीण स्तर पर मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत 15-15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में भी ढेरों खेल मैदान बनाए जा रहे है।।

नाहन विधानसभा के तहत माजरा-कोलर क्षेत्र में आमजनों की सुविधा के लिए माजरा में उप-तहसील खोली गई है। इसी प्रकार नये पटवार सर्कल भी खोले गए हैं। 

माजरा-कोलर क्षेत्र में पड़ने वाली पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल आदि सुविधाओं का विस्तार तीव्र गति से चल रहा है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top