गुरु रविदास जी के दिव्य मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग को सदैव याद रखा जायेगा -डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने आज गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रवीदास जयंती पखवाड़े के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित बस्ती मिश्रवाला, सैनवाला, हरीपुरखोल-जामनीघाट में पहुंचकर गुरु रवीदास जी द्वारा देश और समाज को दिखाए गए दिव्य मार्ग का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग को साँझा किया।
Main Photo Section
Main Content Section
क्यारदा में संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर प्रवास का किया प्रारम्भ
डॉ. राजीव बिंदल ने क्यारदा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर उन्हें नमन करते हुए अपने प्रवास का प्रारम्भ किया।
डॉ. बिंदल ने सैनवाला और हरीपुरखोल-जामनी घाट की अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर
गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता, भक्ति आंदोलन और सामाजिक समरसता के मार्ग को रेखांकित किया और समाज निर्माण में उनके दिव्य योगदान को याद किया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि महान संत गुरु रविदास जी के दिव्य मार्गदर्शन और योगदान को देश और समाज द्वारा सदैव याद रखा जायेगा।
हम सब संत रविदास जी द्वारा दिखाए गए दिव्य मार्ग पर चलें
उन्होंने कहा कि हमें महान संत गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए सामाजिक समानता, समरसता भाईचारे और भक्ति भाव मार्ग को सदैव अपने जीवन में साकार करना चाहिए।
डॉ. बिंदल ने बताया कि आज के कार्यकर्मों में जनहित की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर भी चिंतन किया गया।


































































