जंगलाभूड़ भाई दूज मेला

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-19 at 15.32.46 (1)

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि  आज हमने जंगलाभूड़ में आयोजित भाईदूज मेले में भाग लिया। नाहन विधानसभा का जंगलाभूड़ क्षेत्र विकास के पथ पर तीव ग्रति से आगे बढ़ रहा है। आमजन की जरूरतों के हिसाब से क्षेत्र में सड़क, पुल पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

हमारी भाजपा सरकार द्वारा मुख्य मंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में जंगलभुड़ के लिए सिंचाई का पानी और पेयजल योजना प्रदान की गई है। यहां की सिंचाई योजना की रिमोडलिंग की गई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द बर्मापापड़ी के अलावा क्षेत्र के लिए पशु अस्पताल दिया गया है। कौलांवालाभूड़ क्षेत्र के लिए आईटीआई खोली गई है, आईटीआई का नया भवन भी निर्मित किया जाएगा।

हमने क्षेत्र में मझाड़ा का पुल, बुडढियों का पुल, नीमवाली का पुल, खांदा पुल के अलावा बलसार-झाझड़-लवासचोकी  सड़क को पक्का करना  और पक्का करना, सैनवाला बर्मा-पापड़ी सड़क व अन्य सड़कों का निर्माण और सुधार तीव्र गति से किया जा रहा है।

 लेही-जंगलाभूड़ सड़क कार्य शुरू किया जाएगा, जगलाभूड़ में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top