जल, जीवन का आधार है…
Main Photo Section
Main Content Section
जल, जीवन का आधार है। जल के संदर्भ में यदि हम नाहन विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो अनेक इलाके ऐसे हैं जहां पर नदी-नाले हैं, बरसात में खूब पानी चलता है। परन्तु 6 से 8 माह तक ये नदी-नाले सूखे हुए रहते हैं। इन नदी नालों के किनारे पर अनेकों बार बोर-वैल लगाने के प्रयास हुए हैं।
★ परन्तु, चंद क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो अक्सर पाया गया है कि इन सभी स्थानों पर भूमिगत जल प्राप्त नहीं हुआ। जल शक्ति विभाग के इंजिनियरों के सहयोग से हमने लंबे प्रयास के बाद यह तय किया कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करके 20 फुट से 40 फुट के मध्य उपलब्ध जल को फिल्ट्रेशन माध्यम से एकत्र किया जाए व उसे वाटर सप्लाई में दिया जाए।
★ उपरोक्त चित्र में आप विक्रमबाग देवनी पेयजल योजना उके फिल्ट्रेशन वैल देख रहे हैं जो कि आर.सी.सी. स्ट्रक्चर के रूप में गोल कुंआ है जिसमें आर.सी.सी. के मध्यम फिल्ट्रेशन मीडिया की वॉल बनी है। जिस कुंए को हम देख रहे है 6 गुना 6 मीटर का कुंआ है।
★ इस प्रकार के अनेक कुओं का निर्माण कामयाबी के साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। वर्षों-वर्षों से जिन इलाकों में 12 महिने पीने का पानी नहीं होता था, उन क्षेत्रों में अब 12 मीनें पीने का स्वच्छ पानी दिया जाएगा।
-डा. राजीव बिन्दल

































































