डा. बिन्दल की अध्यक्षता में हिमाचल के प्रतिनिधिमंडल की वन नेशन वन इलैक्शन समिति से भेंट
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में हिमाचल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल वन नेशन वन इलैक्शन की संयुक्त संसदीय समिति से मिला।
जिस तेज गति के साथ भारत आगे बढ़ रहा है, उस बढ़ते हुए भारत की गति को और तीव्र करने के लिए वन नेशन वन इलैक्शन को जो संविधान संशोधन प्रस्तावित है वह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने अपनी एक टीम गठित की और उस टीम ने पूरे हिमाचल के पंचायतीराज संस्थाओं, स्थानीय निकायों से 1500 के लगभग प्रस्ताव प्राप्त किए हैं, जो वन नेशन वन इलैक्शन के पक्ष में है। 12 जिलों में 36 से ज्यादा कॉन्फ्रेंस करके रायशुमारी की है जिसे हमने आज संसदीय समिति को सौंपा है।
वन नेशन वन इलैक्शन की संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पी.पी. चौधरी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद पी विल्सन, समिति सदस्य भुवनेश्वर, राहुल सिंह, जीशा जेम्स मौजूद रहे।


































































