नाहन में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है।

Main Photo Section

Main Content Section

  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में आज नाहन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा हाथों में लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने यात्रा में भाग लिया तथा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हिन्दू आश्रम नाहन से हुआ और यात्रा का समापन शहीद स्मारक स्थल पर हुआ।
  पूरे यात्रा मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘जय हिंद’ जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया।
  इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, नगर पार्षदों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण का संदेश दिया।
  यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल धारटी नाहन एवं भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी रही।
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है।
  उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा दायित्व है कि हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना योगदान दें।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। नाहन में निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रभक्ति की भावना समाज के हर वर्ग में गहराई से विद्यमान है।
  तिरंगा यात्रा का शहीद स्मारक पर पहुंचकर समापन किया गया।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top