नाहन में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलन
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल मंगलवार को नाहन में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलन में भाग लेते हुए।
★ भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ नाहन द्वारा इस शानदार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें नाहन निर्वाचन क्षेत्र से सम्मेलन में बड़ी संख्या में वार्ड पंच, उप प्रधान, प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
★ सम्मेलन के अवसर पर पंच परमेश्वर ने संकल्प लिया कि सभी मिलकर नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास और सेवा के अभूतपतर्व कार्यों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगे।
★ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार में नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं जिसके परिणामस्वरूप आज नाहन की गिनती प्रदेश के अग्रणी विधानसभा में की जाने लगी है।
★ जब से प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार बनी है तब से सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
★ हम दिन-रात नाहन की जनता की सेवा में तत्पर होकर कार्य कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप आज नाहन क्षेत्र में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं
★ हम अपने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि क्षेत्र के विकास और सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

































































