नाहन में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन आयोजित

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन में महिला स्वयं सहायता समूहों के एक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में नाहन नगर की 75 स्वयं सहायता समूहों की करीब 350 बहनों ने भाग लिया। हमने महिला समूहों को पांच-पांच हजार रुपये की स्वीकृति पत्र वितरित किए।

★ मातृ शक्ति समाज की धूरी है और हम मातृ शक्ति को मजबूत कर समाज और राष्ट्र को मजबूत कर सकते हैं। हम आहवान करते हैं कि हमारी माताएं-बहनें आगे बढ़ कर प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

★ नाहन शहर में गत साढ़े चार साल में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए हमने बताया कि नाहन शहर की दशकों से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर किया गया है। नाहन में पार्क और पर्किंग स्थलों का विकास किया गया। शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए दिन रात कार्य चल रहा है। नाहन में मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का लाभ सभी को मिल रहा है। इसके अलावा अनेक विकास कार्य जारी हैं।

★ हमें नाहन क्षेत्र को विकास और सेवा के मामले में और आगे ले जाना है जिसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। बहुत सा कार्य किया गया है और बहुत किया जाना है जिसके लिए जन सहयोग जरूरी है।

★ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस सम्मेलन में अपने अनुभव सांझा किए और छोटे-छोटे कारोबार के माध्यम से किस प्रकार अपने परिवार को मजबूत कर रहे हैं जानकारी दी।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top