नाहन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-24 at 21.17.29 (4)

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर, देश के विभाजन के कारण लाखों लोगों को जो दुख, पीड़ा और यातनायें झेलनी पड़ी और जिस त्रासदी से उन्हें गुजरना पड़ा, उसे याद किया गया।

इस मौके पर रानी झाँसी पार्क से शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जहां पर शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किए गए।

 भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, शिलाई के पूर्व विधायक श्री बलदेव तोमर, रेणुका से श्री नारायण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top