नाहन में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन
Main Photo Section
Main Content Section
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भारत रत्न, लोहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
इस अवसर पर श्रद्धेय पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया।
“रन फॉर यूनिटी”, नाहन बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी परिसर से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक स्थल पर संपन्न हुई।
सांसद श्री सुरेश कश्यप, विधायक पोंटा साहिब एवं प्रभारी श्री सुख राम चौधरी, विधायक Pachhad श्रीमती रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा कन्याल पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गर्ग, श्री बलदेव भंडारी, विनय गुप्ता, मनीष चौहान, नारायण सिँह चौहान, जिला एवं मण्डल भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, पांचो विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता सहित सेंकड़ों युवा युवा इस आयोजन में शामिल रहे। (31 अक्टूबर 2025)



































































