नाहन: विकास का एक नया दष्टिकोण

Main Photo Section

Main Content Section

            आज आप सबके साथ विकास के छोटे से किन्तु अति महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना चाहता हूं। आप सब जानते हैं, सड़क ढांचे को मजबूत रखने के लिए पानी की निकाली कितनी अनिवार्य है।

              लोक निर्माण विभाग की सड़कों  की नालियां तो पहले भी बनती थी, परन्तु आज सोच बदली है…!  पहली मर्तबा है, जब सड़क किनारे आर.सी.सी. की नालियां बनाना शुरू किया। अलबत्ता, सब जगह ऐसी नालियों की आवश्यकता नहीं होगी, परन्तु जहां पानी का बहाव अधिक है या सड़क का प्रयोग अधिक है वहां पर इस प्रकार की नालियों का लाभ सड़क बनाने में अत्यंत मिलेगा।

              हम दिल्ली गेट से दो सड़का की तरफ जाएं। या फिर परमार चौक से बिरोजा फैक्टरी की ओर जाएं। हम सुरला रोड़ पर देखें या  फिर शिमला रोड़ पर देखें। हमें दिखाई देगा कि एक नया प्रयोग हो रहा है। सड़कें ज्यादा समय ठीक रहें इसके लिए पानी की निकासी बड़ी जरूरी है।

               हमारा इसी तरह का एक प्रयोग, इससे पहले भी कामयाब हुआ है। नाहन-पांवटा सड़क पर खजूरना से कटासन माता मंदिर तक पानी की निकासी के लिए बहुत से कलवर्ट यानि पुलियों का निर्माण किया गया है। जो सड़क पहले लगातार टूटती थी, दल-दल में तदबील हो जाती थी, वह अब शानदार सड़क है।

                 मेरा आप सभी इलाका वासियों से एक आग्रह है। इन नालियों को सुरक्षित रखने में मदद करें। इनमें मिटटी पत्थर कचरा इत्यादि न डालें। सड़क का उपयोग केवल-केवल वाहन की आवाहजाही के लिए हो कि न कि भवन निर्माण के लिए।

  -आपका डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top