नाहन विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति सजग रहे, मास्क लगाए और सुरक्षित रहे
Main Photo Section
Main Content Section
इस कोरोना महामारी में हमारे समाज, हमारे सिरमौर और हमारे नाहन विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति सजग रहे, मास्क लगाए और सुरक्षित रहे।
यह प्रेरणा देने के लिए आज नगर पालिका नाहन की अध्यक्षा व पार्षदगणों को 20 हजार मास्क हैंड ओवर कर रहे हैं और हम आशा करते हैं कि अगले दो दिनों में शहर के अलग-अलग मोहल्लों में जा कर के लोगों को देते हुए उनको प्रेरणा देंगे कि मास्क के बिना वे घर से बाहर न निकले और अगर घर में कोई इनफेक्टेड पेशेंट है तो घर में भी सब लोग मास्क लगाएं, क्योंकि सुरक्षा नितांत आवश्यक है।
यह वायरस बहुत गम्भीर है और एक बार हमला करता है तो सीधा अस्पताल पहुंचाता है इसलिए इससे बचाव बहुत जरूरी है।
इसी प्रकार हमारे मंडल के माननीय अध्यक्ष को हम 40 हजार मास्क हैंड ओवर करेंगे जोकि ग्रामीण क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे जिसके लिए हमारे चुने हुए प्रतिनिधि, हमारे बूथ के अध्यक्ष इत्यादि लोगों को अगले दो दिन के अंदर 40 हजार मास्क भेजेंगे।
इसके अलावा महिला मोर्चा को कपड़े उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने सिलाई का काम शुरू कर दिया है। महिलाओं द्वारा जितने मास्क बनाए जाएंगे वह अलग से और बांटे जाएंगे। इस प्रकार यह समाज को प्रेरणा देने का काम भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल द्वारा किया जा रहा।
-डा. राजीव बिन्दल
Gallery Section






























































