"बधाई.... 6 करोड़ रुपये की सड़क जनसमर्पित"

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.32.10 (4)

Main Content Section

मुझे सौभाग्य मिला सैनवाला से बर्मापापडी सड़क का नवीनीकरण करने का।  6 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्र्तगत इस सड़क का उन्नयन किया गया, जिसे आज रविवार को जनसमर्पित किया गया है। नाहन विधानसभा क्षेत्र का यह बहुत बडा इलाका, आज सुन्दर सड़क से जुड गया है।

 *  मुझे रा.व.मा.पा. बर्मापापडी के नए भवन का विधिवत उदघाटन करते हुए आनन्द की अनुभूति हो रही है।  60 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस भवन से बच्चों के जीवन में आशातीत परिवर्तन होगा।

  * बर्मा पापडी, हमारे इलाके का केन्द्र बिन्दु है, यहां पर नया प्राईमरी हैल्थ सैन्टर बनाना दशकों से आपेक्षित था, परन्तु हमें सौभाग्य मिला, भाजपा सरकार में श्री जयराम ठाकुर द्वारा आज पी.एच.सी. का भव्य भवन निर्माणधीण है।

  * बर्मापापड़ी का सारा इलाका पशुधन रखता है परन्तु पशुओं के इलाज के लिए हरियाणा या कालाआम्ब की ओर देखना पडता था। आज पशु चिकित्सालय खुला है, जो कि भाजपा की देन है। वैटनरी होस्पिटल का नया शानदार भवन निर्माणधीन है,, कुछ महीनों में यह भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

  * भाजपा सरकार में विधायक के नाते पहली बारी में इतना सब कुछ कर पाना, हो जाना, इसके लिए बहुत बडे प्रयास की जरूरत रहती है। हमारा यह प्रयास आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से फलीभूत हुआ है।

   *  मैं इलाका वासियों को बधाई देता हूं। इन सब कार्यों के लिए श्री नरेन्द्र मोदी जी व श्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करता हूं।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top