भेड़ पालकों के लिए नाहन में एक दिवसीय प्रशिक्षण
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने आज शनिवार को भेड़ पालकों के लिए नाहन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
★ श्री त्रिलोक कपूर, चैयरमैन वूलफैड के प्रयासें से ‘‘सरकार भेड़ पालकों के द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत इस प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
★ प्रशिक्षण शिविर में भेड़ों के उपचार के लिए उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम व विभाग के अन्य चिकित्सकों ने भेड़ पालकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
★ इस अवसर पर भेड़ पालकों को दवाइयां की किट भी प्रदान की गई।
★ प्रशिक्षण शिवर में भाग लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने वन में रहते हुए वनों की रक्षा कैसे की जाए, वन रहेंगे तो हम रहेंगे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार सांझा किए।
★ वन मंडल अधिकारी नाहन सौरव, आईडीपी सिरमौर के परियोजना अधिकारी प्रदीप शर्मा व अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
★ ‘‘वनों का दोहन करेंगे, शोषण नहीं’’ यह संदेश पहली बार प्रशिक्षण शिविर में चर्चा के दौरान आए सभी विषयों में प्रमुखता से लिया गया।


































































