माजरा में भाजपा मण्डल माता कटासन की संगठनात्मक बैठक, अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि
डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल जी भाजपा के संस्थापक होने के साथ ही भारत के महान नेता एवं उच्च कोटि के विचारक थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा और उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल माता कटासन द्वारा माजरा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी भाजपा के संस्थापक होने के साथ ही भारत के महान नेता एवं उच्च कोटि के विचारक थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा और उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं जनसमस्याओं को लेकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल माता कटासन अध्यक्ष मलकीत चौधरी, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुनीश चौहान बृजेश गोयल, जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा, जिला परिषद सदस्य भगवान दास एवं अंकिता शर्मा, अमित अग्रवाल, कृष्ण कांत शर्मा, कुलदीप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।







































































