‘मारकंडा नदी अब जीवनदायनी बनकर उभरेगी’
मुझे, नाहन विधानसभा क्षेत्र लोगों के साथ आज एक अति महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। सेंट्रल रोड़ फंड के अन्तर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए 27.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की सौगात हमें हासिल हुई है।
Main Photo Section
Main Content Section
मुझे, नाहन विधानसभा क्षेत्र लोगों के साथ आज एक अति महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। सेंट्रल रोड़ फंड के अन्तर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए 27.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की सौगात हमें हासिल हुई है।
पुलों की इस सौगात के लिए, मैं नाहन विधानसभा क्षेत्र की ओर से देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का हार्दिक आभार और अभिनंदन करता हूं।
आप सब जानते हैं, मारकंडा नदी जो नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बाधक थी, लोगों के आवागमन के लिए बरसात में भारी परेशानी का सबक थी, अब यह मारकंडा नदी जीवनदायनी बन कर उभरेगी।
आजादी के बाद से आज तक कालाआम इलाके के लिए मारकंडा नदी को पार करने के लिए हरियाणा में निर्मित पुल पर से ही जाना पड़ता था। प्रदेश जयराम ठाकुर और केन्द्र नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार के आशीर्वाद से मारकंडा नदी पर शानदार पुल बनेगा जिससे हिमाचल से हिमाचल में जाने के लिए अब बैरियर समाप्त हो जाएंगे।
ग्राम पंचायत शंभुवाला का कून गांव, नैहरला गांव, मक्कड़वाली गांव, ये ऐसे गांव हैं जो मारकंडा नदी पर पुल न होने से पूरी बरसात में टापू में रहने को मजबूर थे, उन्हें अब ‘‘डबल ब्रिज’’ का तोहफा दिया गया है। इन पुलों से मारकंडा नदी के समस्त इलाके पुलों से जुड जाएंगे।
आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से हम मारकंडा नदी पर बनकला का पुल, मारकंडा नदी पर देवनी सलानी का पुल, मारकंडा नदी पर ढिमकी का पुल, मारकंडा सहायक नदी पर रूण पर अंधेरी का पुल, मारकंडा की सहायक नदी मझाडा खडड पर मझाड़ा पुल, मारकंडा की सहायक नदी त्रिलोकपुर पर बुढडियो का पुल, मारकंडा नदी पर निर्माणाधीन रूखड़ी का पुल, मारकंडा नदी की सहायक नदी बलसार खडड पर बलसार का पुल (निर्माणाधीन), मारकंडा की सहायक नदी रूण पर प्रस्तावित भोगपुर सिंबलवाला का पुल (प्रशासनिक स्वीकृति) के कार्य को करने में कामयाब हुए हैं।
अन्य महत्वपूर्ण पुलों की बात करें तो, मारकंडा की सहायक नदी पर जाबल का बाग कंडईवाला सड़क पर गदपेला के पुल को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। मारकंडा की सहायक नदी बकारला खडड पर निर्माणाधीन बकारले का पुल, मारकंडा की सहायक नदी रूण पर प्रस्तावित नैरों कोटडी के पुल लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मारकंडे की नदी नीमवाली पर बनाया गया नीमवाली का पुल हरियाणा के सहयोग से सीआरएफ के तहत 9 करोड़ से निर्मित हुआ है।
विकास की कहानी पुलों की जुबानी
माजारा-धौलाकुंआ क्षेत्र की बात करें तो धौलाकुआं से परदूणी के मध्य बनाए गए तीन पुल, कोदेवाला सड़क पर बनाए गए दो पुल, लोह गढ़ सड़क पर बनाया गया एक पुल, भगतांवाला में लगाए जा रहे चार छोटे पुल, पालियो पंचायत की गुमटी में लगाए जा रहे चार छोटे पुल। भावी लक्ष्य में महत्वपूर्ण माजरा क्षेत्र का फतेहपुर-गुलाबगढ़ का पुल (सीआरएफ के अन्तर्गत स्वीकृति का इंतजार) झील बांकाबाड़ा में प्रस्तावित झील का पुल यह सब ऐसे कार्य हैं जिनके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
अन्य पुलों में मारकंडा की सहायक नदी पर बनाया गया खैरी के नाले का पुल, मारकंडे की सहायक नदी पत्थराला का खाला पर निर्माणाधीन पुल, मारकंडे की सहायक नदी, दो घाट खाले पर बनाया गया शानदार पुल। मारकंडा नदी पर प्रस्तावित मंडेरवा का पुल, मारकंडा की सहायक नदी हरिजन बस्ती का पुल और भी अनेक छोटे बड़े पुलों का निर्माण जारी है।
हमें दुख है, लगातार सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता को, बिना पुलों के, बिना सड़कों के दो-राहे पर छोड़ दिया था। जनता केवल वोट देने की मशीन थी, जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर वोट मांगे जाते रहे।
अब पुलों के निर्माण ने, सड़कों के निर्माण ने जनता की आंखें खोल कर रख दी हैं। पुल बन गए हैं, सड़क बन रही हैं, उस पर सभी जाति धर्म के लोग आवागमन करेंगे, सभी को लाभ होगा।
हम इलाकावासियों को बधाई देते हैं।
-डा. राजीव बिन्दल







































































