शहीद कुलविंदर सिंह स्कूल को बंद करने पर क्षेत्रवासियों में रोष

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-24 at 21.41.08

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने हमारी अध्यक्षता में एडीसी सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल महोदय को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में शहीद कुलविंदर सिंह स्कूल को बंद करने पर क्षेत्र और पंचायत के प्रतिनिधियों ने रोष जताया है।

डा. बिन्दल ने कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने देश के शहीदों का अपमान करते हुए अमर शहीदों के नाम से स्थापित शिक्षण संस्थानों पर ताले लगाने शुरू कर दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकर ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के गिरीनगर स्थित शहीद कुलविंदर सिंह विद्यालय को बंद करने के आर्डर जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सन 1967 में स्थापित इस स्कूल का नामकरण सन, 1999 में कारगिल युद्ध में शाहिद हुए क्षेत्र के अमर सेनानी शहीद कुलविंदर सिंह के नाम पर किया गया था।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार जहां शहीदों का अपमान कर रही है वहीं पर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड कर रही है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top