शिव बावडी समरहिल और कृष्णानगर की घटना दर्दनाक है

शिव बावडी समरहिल और कृष्णा नगर की घटना दर्दनाक है।

आज शिव बावडी समरहिल और कृष्णा नगर का दौरा किया। समरहिल में पीड़ित परिवारों के सदस्य एवं रिश्तेदारों से मिल कर मृतको के प्रति सांत्वना व्यक्त करने के उपरांत घटना स्थल का जायजा लिया। कृष्णा नगर के अंबेडकर भवन में शरणार्थियों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

Main Photo Section

Main Content Section

शिव बावडी समरहिल और कृष्णा नगर की घटना दर्दनाक है।

आज शिव बावडी समरहिल और कृष्णा नगर का दौरा किया। समरहिल में पीड़ित परिवारों के सदस्य एवं रिश्तेदारों से मिल कर मृतको के प्रति सांत्वना व्यक्त करने के उपरांत घटना स्थल का जायजा लिया। कृष्णा नगर के अंबेडकर भवन में शरणार्थियों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

  • राष्ट्र आपदा के नियमानुसार काम कर रही है केंद्र सरकार
  • कांग्रेस के छोटेमोटे नेता इस आपदा की घड़ी में राजनीतिक तूल देने का प्रयास कर रहे हैं

इस आपदा की घड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाएं जन सेवा में कार्य कर रही है। यहां की स्थानीय जनता ने माना कि भाजपा के स्थानीय पार्षद ने समय पर स्थिति को देखते हुए एक्शन लिया, जिसके कारण बड़ी संख्या में कई लोगों की जाने भी बची हैं।

केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार की कमी प्रदेश को नहीं आने दे रही है। अभी तक 1000 करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार हिमाचल को प्रदान कर चुकी है।

डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top