सैन की सेर पंचायत के तालों में वन महोत्सव आयोजित

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.28.28 (7)

Main Content Section

आज गुरूवार को वन विभाग द्वारा सैन की सेर पंचायत के तालों में आयोजित वन महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर गुलमोहर का पौधा लगाया।

  * नाहन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा इस वर्ष बरसात के सीजन में एक लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा इस वर्ष हम नाहन क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने के दृष्टिगत 50 हजार नींबू के पौघे भी लगाएंगे।  इस प्रकार वर्तमान बरसात के सीजन में नाहन क्षेत्र में करीब 1.50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

  * हमने, नाहन विधानसभा क्षेत्र में गत वर्ष एक लाख नींबू के पौधे स्वयं सहायता समूह और पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से निशुल्क बांटे थे। इस बरसात के सीजन में भी नींबू के 50 हजार पौधे करीब 100 स्वयं सहायता समूहों और पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से नाहन विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क बांटे जा रहे हैं।

  * हमारा मानना है कि नींबू का उत्पादन नाहन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। नींबू का पौधा जंगली जानवरों, बंदरों आदि से सुरक्षित रहता है।

  * जिस प्रकार हमारा शिमला, कुल्लु, और किन्नौर आदि क्षे़त्र विश्व स्तर पर ‘‘एप्पल बाउल’’ के रूप में बागवानों की आर्थिकी का आधार बना है, ठीक उसी तरह हमारे नाहन विधानसभा क्षेत्र में नींबू का उत्पादन हमारे किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

  * हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर करते रहना चाहिए। वन्य एवं फलदार पौधों के अलावा, हमें औषधीय पौधों के रोपण की तरफ भी अपने लोगों को प्रेरित करना चाहिए, इससे जहां आमदनी बढ़ेगी वहीं हमारे जंगल हरे-भरे होंगे, पर्यावरण पर्यावण संरक्षित रहेगा।

 वन महोत्सव के लिये वन विभाग और आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top