उत्तर भारत का प्रसिद्ध माता बालासुन्दरी नवरात्र मेला आ रहा है, पर कालाआम - त्रिलोकपुर सड़क की हालत अत्यंत खस्ता: डॉ. बिंदल

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन विधानसभा क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर चिन्ता व्यक्त करते हुए डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि नवरात्रे/नववर्ष व राम नवमी का महापर्व आ गया है। लाखों श्रद्धालू माता त्रिलोकपुर बाला सुंदरी माता के दर्शनों के लिए आते हैं। काला आम से लेकर त्रिलोकपुर की सड़क खस्ता हाल में है। नालियां कूड़े से भरी पड़ी है, सड़क के गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। मैनथपल से त्रिलोकपुर की सड़क पर गाड़ी चलाना तो दूर की बात पैदल भी नहीं चला जा सकता। काला आम से नागल सुकेती की सड़क का बेड़ा गर्क हो गया है और मोगीनंद से मारकण्डा पुल होते हुए नागल सुकेती की सड़क का चूरा कर दिया गया है। त्योहारों के सीजन में खस्ता हाल सड़कें जनता की नाक में दम कर रही है। 
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि मारकण्डा नदी गंदे नाले में तबदील कर दी गई है। पूरी काला आम पंचायत कूड़े के ढेर में तबदील हो गई है, बेसहारा पशुओं के कारण दुर्घटना की लगातार सम्भावना बनी रहती है, धूल का अम्बार आने जाने वालों का स्वागत करता है। ऐसी खस्ता हाल सड़कों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एन्ट्री टैक्स को 200 प्रतिशत बढ़ा दिया है। एन्ट्री टैक्स के बढ़ाने से स्थानीय लोगांे को भी भारी भरकम नुकसान हो रहा है। टैक्स बैरियर वालों ने प्रदेश के शानदार प्रवेश द्वार पर खोखे बना कर प्रदेश की एन्ट्री को भद्दा किया है। कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री महोदय व कांग्रेसी नेता केवल सत्ता के नशे में मस्त है, जनता त्रस्त है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top