ऊना में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि आज ऊना में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक व मंडल सशक्तिकरण अभियान के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
उन्होंने इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत करने के लिए युवा साथियों का धन्यवाद जताया।
डा. बिन्दल ने इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयार होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं का जोश देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार और आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधान मंत्री बनेंगे।
इस मौका पर ऊना सदर के माननीय विधायक, श्री सतपाल सिंह सत्ती जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्री तिलक राज और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


































































