एस.एफ.डी.ए. हॉल नाहन में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन

डा. राजीव बिन्दल ने कहा हमने अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन की एक छोटी सी कल्पना की थी। किन्तु आज नाहन के एस.एफ.डी.ए. हॉल में जिस भारी संख्या में, सम्मेलन में हमारी माताएं, बहने, बजुर्ग, युवक पधारे उससे यह सम्मेलन, महा सम्मेलन में परिवर्तित हो गया।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा हमने अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन की एक छोटी सी कल्पना की थी। किन्तु आज नाहन के एस.एफ.डी.ए. हॉल में जिस भारी संख्या में, सम्मेलन में हमारी माताएं, बहने, बजुर्ग, युवक पधारे उससे यह सम्मेलन, महा सम्मेलन में परिवर्तित हो गया।

हमारे माननीय सांसद प्रो. सिकंदर कुमार जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में भाग लिया और सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

हम इस सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, दूरदराज से सम्मेलन में पधारे सभी लोगों को बधाई देते हैं।

हमें विश्वास है कि जिस संकल्प के साथ आज यह सम्मेलन संपन्न हुआ उसके अनुरूप हमारे अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य अपने समुदाय, अपने गांव, अपने क्षेत्र में भाजपा को संपूर्ण सहयोग देंगे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो सके।

हम आप सबको विश्वास दिलाते हैं कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता जर्नादन की सेवा और विकास के कार्यों को लेकर निरंतर, अथक आगे बढ़ते रहेंगे। आप सबका आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास ही हमारी ताकत और ऊर्जा है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top