‘‘कर्म पथ पर गांव-गांव निकल पड़े डा. बिंदल’’

‘‘पंखो से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है, सपने उसी के साकार होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है…!’’ विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पर कविता की ये पंक्तियां सटीक बैठती हैं।

Main Photo Section

Main Content Section

‘‘पंखो से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है, सपने उसी के साकार होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है…!’’ विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पर कविता की ये पंक्तियां सटीक बैठती हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष बनकर धर्मशाला के तपोवन से नाहन पहुंचते ही डा. बिंदल अपने कर्म-पथ पर निकल पड़े हैं। गत पांच साल विपक्ष में रहते हुए भी डा. बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख और दुख में दिन-रात खड़े रहे और आज तो वह सरकार में एक गरिमापूर्ण पद पर आसीन हैं, फिर कैसे वह अपने लोगों से दूर रह सकते थे। 

 शनिवार को कालाआंब से लेकर नाहन तक करीब 100 स्थलों पर स्थानीय लोगों ने डा. बिंदल का जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया। रविवार को भी शंभुवाला, धौलाकुंआ, कोलर, मिश्रवाला, माजरा, सैनवाला- आदि ग्राम पंचायतों के प्रवास के दौरान अपने प्रिय नेता डा. बिंदल की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर फूल मालाएं लिए कतारबद्ध खड़े थे।

नाहन क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों को देखते हुए डा. बिंदल ने धर्मशाला से लौटने के बाद एक दिन भी आराम करना मुनासिब नहीं समझा और निकल पड़े लोगों के बीच। डा. बिंदल ने रविवार को जहां क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और वहीं कई समस्याओं को दूरभाष और उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निपटाने की पहल भी की।

डा. बिंदल कहते हैं- ‘‘नाहन विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्म भूमि है और जनता की सेवा मेरा धर्म, बस मैं अपने कर्म पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा हूं।’’  

शायद, नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पहली दफा डा. बिंदल के रूप में ऐसा विधायक मिला है जो स्वयं उनके बीच उपस्थित होकर उनकी समस्यायें पूछ रहा है, और उनका निपटारा कर रहा है। 

बनकला-शंभुवाला के ग्राम पंचायत प्रधान तपिन्द्र चंद कहते हैं –

‘‘हमने गत पांच साल कड़ा संघर्ष किया किन्तु अब हम डा. राजीव बिंदल जी के नेतृत्व में क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर करेंगे। समस्याएं बहुत हैं, किन्तु चरणबद्ध ढंग से हम सभी समस्याओं को दूर करेंगें।’’

कोलर ग्राम पंचायत के प्रधान अमर सिंह के अनुसार-

‘‘डा. बिंदल बहुमुखी प्रतिभा के धनी है और कर्म के पुजारी हैं। उनके जीवन में कर्म प्रधान है इसलिए तो वह धर्मशाला के तपोवन से विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद नाहन लौटते ही फील्ड में लोगों के बीच बिना आराम किए निकल पड़े। आज हमने क्षेत्र में अपने प्रिय नेता का शानदार स्वागत किया उनका अभिनंदन किया।’’

धौलाकुंआ ग्राम पंचायत के प्रधान मलकीत सिंह, माजरा ग्राम पंचायत के प्रधान ब्रिजेश गोयल सैनवाला की प्रधान कमलेश देवी की भी यही राय है। ये कहते हैं कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास डा. बिंदल के नेतृत्व में ही होगा और हम डा. बिंदल का दिन-रात सहयोग करेंगे। 

नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता और आमजन अपने प्रिय नेता डा. राजीव बिंदल के भव्य स्वागत के साथ स्थानीय जरूरतों और समस्याओं के तत्काल निपटारे के लिए भी तत्पर हैं, क्योंकि उन्होंने लगातार कई वर्षों तक इस दिन का इंतजार किया है।

-साभार मीडिया रिपोर्ट

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top