कांग्रेस सरकार के 2 साल के शासन से जनता त्रस्त: डा. बिन्दल

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार जश्न मनाकर हिमाचल प्रदेश की जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। 2 वर्ष की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश की आम जनता को अनेक-अनेक जख्म दिए हैं। बेरोजगार युवकों को झूठी गारंटियों के माध्यम से ठगा, न नौकरी दी, न रोजगार दिया और उनका शरीर जख्मों से छल्ली कर दिया और अब कांग्रेस पार्टी उन जख्मों पर नमक छिड़क कर बेरोजगारों का मजाक बना रही है।

डा. बिन्दल ने कहा कि 2 साल का कांग्रेस का शासन भ्रष्टाचार का, भाई-भतीजावाद का, माफिया राज का शासन रहा और सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार अव्यवस्था, अनारकी, झूठ और फरेब के लिए जानी जाएगी। विगत 2 वर्षों में पूरे भारत में हिमाचल प्रदेश को हंसी का पात्र बना दिया इस सरकार ने। जो हिमाचल अपनी शांति व्यवस्था, कर्मशीलता, प्राकृतिक सौन्दर्य और बेहतरीन वातावरण के लिए जाना जाता है, अब वो समोसे वाली सरकार के नाम जाना जाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का ये जश्न उपलब्धियों का नहीं बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है। मित्रों की सरकार, मित्रों के लिए सरकार, मित्रों के द्वारा सरकार हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार आई है जबकि जनता की सरकार, जनता के लिए सरकार, जनता के द्वारा सरकार लोकतंत्र का सिद्धांत है और इसके विपरीत सुखविन्द्र सिंह सरकार मित्रों के हित में और जनता के विरोध में काम कर रही है। मित्रों की सरकार मस्त और हिमाचल प्रदेश की जनता त्रस्त, यही है सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन..?

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top