कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीड बैक से बनती है रणनीति

Main Photo Section

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज अपने प्रवास के दौरान आमवाला, सैनवाला, सलानी और मोहलिया-कटोला बूथों पर आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विभिन्न विषयों पर मंत्रणा की और सुझाव तथा फीड बैक लिए।
नाहन के 121 बूथों पर सम्पर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा
डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सम्पर्क अभियान और बैठकों का दौर निरंतर जारी रहेगा।
सड़कों में गड्डे, पीने के पानी के लिए मारामारी, जनता दुखी, सरकार सो रही है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता दुखी है, आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सड़कों पर गड्ढे हैँ, मिट्टी बिछा कर गड्डे भरे जा रहे हैँ। पेयजल योजनाओं का बुरा हाल है, पर कांग्रेस सरकार सोई हुई है।
कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल जनता के लिए अभिशाप बना
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल जनता के लिए अभिशाप बन गया है और जनता जल्द से जल्द कांग्रेस सरकार से छुटकारा चाहती है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top