कालाआम पंचायत को जय राम ठाकुर सरकार ने दी बड़ी सौगात : डॉ. बिंदल
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हम इन सब विकास कार्यों के लिए जहां क्षेत्र की जनता को बधाई देते हैं वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं।
Main Photo Section
Main Content Section
कालाआम पंचायत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। आज कालाआम क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य केवल और केवल नरेन्द्र मोदी सरकार और जय राम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हम इन सब विकास कार्यों के लिए जहां क्षेत्र की जनता को बधाई देते हैं वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं।
जिन कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ उनका ब्यौरा निम्न प्रकार से है:
★ मोगीनंद से नागल सुकेती को जोड़ने वाले मारकंडा नदी पर लगभग 11 करोड रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन।
★ कालाआम में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वैटनरी अस्पताल का भूमि पूजन।
★ करीब 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित कालाआम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एक बहुमंजिला इमारत उदघाटन।
★ कालाआम में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लोक भवन का शिलान्यास।
★ कालाआम त्रिलोकपुर सड़क में 30 लाख रुपये की लागत से रामपुर जाटां खाला पर पुलिया निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का उदघाटन।
★ 52.5 लाख रुपये की लागत से उठाउ पेयजल योजना जाटांवाला व अन्य गावों का उदघाटन।
★ 64.52 लाख रुपये से निर्मित उठाउ पेयजल योजना खारी व अन्य गांव का उदघाटन।
★ 1.60 करोड़ की लागत से उठाउ पेयजल योजना कालाआम के संवर्धन का लोर्कापण।
(16 जून 2022)

































































