‘‘खूबसूरत विक्रमबाग क्षेत्र को श्री जयराम ठाकुर सरकार का एक और तोहफा’’

Main Photo Section

Main Content Section

विक्रमबाग क्षेत्र के हजारों लोगों को..! श्री जयराम ठाकुर की सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को विक्रमबाग के मंडेरवा में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पैदल पुल का शिलान्यास…! डा. राजीव सैजल जी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ…!

नाहन विधानसभा क्षेत्र का एक खूबसूरत क्षेत्र है विक्रम बाग…! यह क्षेत्र विक्रमबाग और देवनी पंचायतों का संगम है….! वर्षाकाल में यह क्षेत्र टापू की तरह पूरी तरह जलमग्न रहता है…! स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में…! रोगियों को अस्पताल पहुंचने में…! और नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यालयों में पहुंचने में…! भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है..!

जुड़वां पचायतों के नाम से विख्यात ये दो पंचायतें…! भौगोलिक और सामाजिक,रूप से लगभग एक जैसी हैं…! लेकिन विडंबना है कि विकास के नाम पर…! पिछले 70 सालों में यहां कुछ भी नहीं हो पाया है….!

मुझे खुशी है, आम जन के सहयोग से….! हमने इस क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत, पुलों के निर्माण कार्य को…! प्राथमिकता के साथ युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया…! आज परिणाम सबके सामने है…! क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये पुलों के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं…!

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top