गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाहन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाहन में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  माननीय वन एवं खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया जी के साथ सम्बन्धित अधिकारियों सहित हमने, नाहन क्षेत्र में चल रही खेल और वन विभाग से सम्बन्धित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।

★ हमारी सरकार द्वारा लगभग 7.50 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में निर्मित इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर शूटिंग रेंज एवं तत्पश्चात टेबल टेनिस व स्क्वैश हाल का निरीक्षण भी किया।

★ हमने, खेल एवं वन मंत्री श्री राकेश पठानिया जी से दोनों कार्यों को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त धन का प्रावधान करने का आग्रह भी किया गया।

★ नाहन के समीप प्रकृति की मनोरम छटा में निर्मित सुन्दर और शानदार नैचर पार्क का निरीक्षण भी किया।

★ इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र के 3 स्थानों पर जल संरक्षण डैम बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

★माननीय वन मंत्री ने कंजरवेटर फारेस्ट और डीएफओ को आदेश दिए कि वे 28 जनवरी तक प्रोपोजल के साथ शिमला पहुंचना सुनिश्चत बनाएं।

★ इस प्रकार गणतंत्र दिवस पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों पर विशेष बल दिया गया।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top