“जन आक्रोश महिला पदयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी—श्रीकांत शर्मा ने लिया चौड़ा मैदान का जायजा”

“भाजपा पूरी तरह तैयार—हजारों महिलाओं की भागीदारी से गूंजेगा शिमला”

Main Photo Section

Main Content Section

   भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में बुधवार रात लगभग 8:30 बजे भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद दोनों नेताओं ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
  प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह पदयात्रा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी की आवाज को बुलंद करने का एक सशक्त मंच बनेगी, जिसमें प्रदेशभर से हजारों महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा जनआंदोलन साबित होगा।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस पदयात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
  उन्होंने जानकारी दी कि सभी कार्यकर्ताओं के वाहनों को 103 टनल पर उतारकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जाएगा। टेम्पो ट्रैवलर एवं छोटे वाहनों के लिए Horizon Parking निर्धारित किया गया है, जबकि जिला महासू, सुन्नी मंडल, कसुम्पटी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए टूटीकंडी बाइपास और जिला सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, आनी एवं करसोग विधानसभा क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए तारादेवी–टूटू बाइपास में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्टी द्वारा विशेष टीम भी गठित की गई है, जिसके लिए दिनेश ठाकुर, दीपक ठाकुर और इन्द्र ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  भाजपा नेताओं ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति से इस ऐतिहासिक पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top